रायपुर। कांग्रस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जीरम की 5 वीं बरसी पर दिवंगत नेताओं को याद किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि हम उनकी वीरता और साहस को सलाम करते हैं। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने जीरम घाटी में कांग्रेस के दिवंगत नेताओं को श्रदांजलि अर्पित की है।
5 साल पहले, आज के दिन मैंने अपने दोस्त नंद कुमार पटेल को छत्तीसगढ़ में एक भयावह नक्सली हमले में खोया था जिसमें वरिष्ठ नेता वी सी शुक्ला जी, महेंद्र कर्मा जी समेत हमारे कई साथी शहीद और घायल हुए। इन सभी देशभक्तों ने देश के लिए अपनी जान दी। हम उनकी वीरता और साहस को सलाम करते हैं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 25, 2018
उल्लेखनीय है कि जीरम घाटी से संकल्प यात्रा शुरू की जा रही है। इस यात्रा के लिए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया प्रदेश अध्यक्ष भूपेश नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव सहित महिला कांग्रेस की प्रभारी छत्तीसगढ़ एवं अन्य बड़े दिग्गज नेता जीरम घटनास्थल पर पहुंचे कर मारे गए कांग्रेस नेताओं को श्रद्धांजलि दी और प्रदेश भर में संकल्प शिविर के जरिए सरकार परिवर्तन करने अभियान चलाने की बात कही।
ये भी पढ़े –कैसे फैलता है निपाह वायरस, क्या है बचाव?
कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा की तरह फिर से जीरम घाटी से संकल्प यात्रा की शुरुआत की है कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया प्रदेश अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष महिला कांग्रेस के प्रभारी सहित स्थानीय नेताओं के साथ जीरम घाटी पहुंचे यहां मारे गए कांग्रेसी नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई और जीरम घाटी में ही पत्रकारों से बातचीत करते हुए पीएल पुनिया ने कहा कि जीरम हमला एक साजिश थी जिसका खामियाजा कांग्रेस के बड़े नेताओं को चुकाना पड़ा। बड़ी लीडरशिप के खत्म हो जाने से दोबारा भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी पर इस बार संकल्प यात्रा के जरिए सरकार परिवर्तन का काम होगा।
वेब डेस्क IBC24