ज्योतिरादित्य सिं​धिया पर जीतू पटवारी का वि​वादित बयान, कहा ‘आप तो गिरगिट के भी बाप निकले’

ज्योतिरादित्य सिं​धिया पर जीतू पटवारी का वि​वादित बयान, कहा 'आप तो गिरगिट के भी बाप निकले'

ज्योतिरादित्य सिं​धिया पर जीतू पटवारी का वि​वादित बयान, कहा ‘आप तो गिरगिट के भी बाप निकले’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: March 11, 2020 11:02 am IST

भोपाल। बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिं​धिया पर मध्यप्रदेश के मंत्री जीतू पटवारी ने विवादित ट्वीट किया है, ट्वीट कर उन्होने ज्योतिरादित्य सिं​धिया को गिरगिट का भी बाप कहा है। आज ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी जॉइन करने के बाद प्रदेश में कई जगहों पर सिंधिया का विरोध किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:भाजपा की सदस्यता लेने के बाद सिंधिया बोले- कांग्रेस में रहकर पूरा नहीं हो सकता जनसेवा का लक्ष्य

इसी बीच पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने अपने ट्वीट में ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तीखा हमला किया है, अपने ट्वीट में उन्होने लिखा ‘सिंधिया जी, आप तो गिरगिट के भी बाप निकले, किसानों को गोली मारने वालों के साथ और किसानों पर भाजपा सरकार द्वारा दर्ज केस को वापस लेने वालों के खिलाफ..
– वाह सिंधिया जी वाह..।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंधिया के पोस्टर पर पोती कालिख, देश का गद्दार तक कह दिया..

इसके बाद फिर से जीतू पटवारी ने ट्वी किया है और लिखा ‘ सिंधिया जी, भाजपा की गोद में बैठकर आप भ्रष्टाचार की बात कर रहे है..।
अरे महाराज, ग्वालियर और शिवपुरी में यह कारनामे आपको भूमाफिया सिद्ध कर रहे हैं, यह हम नहीं आपकी भाजपा के नेता बोल रहे है..।

 

ये भी पढ़ें: भाजपा की सदस्यता लेने के बाद सिंधिया बोले- कांग्रेस में रहकर पूरा न…

इसी बीच बीजेपी में शामिल होने का विरोध ग्वालियर में भी हो रहा है, ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने किया है, जहां पर कार्यकर्ताओं ने सिंधिया महल के सामने ज्योतिरादित्य का पुतला जलाया और सिंधिया पर दगाबाजी का भी आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें: शिवराज सिंह चौहान बोले- राष्ट्र की सेवा के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिय…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com