जोगी कांग्रेस का सीएम हाउस घेराव, पुलिस से धक्का-मुक्की
जोगी कांग्रेस का सीएम हाउस घेराव, पुलिस से धक्का-मुक्की
रायपुर। जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राजधानी में प्रदर्शन किया। वे गरीबों को पट्टा देने की मांग को लेकर सीएम हाउस घेरने निकले थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस की जमकर धक्का मुक्की भी हुई।
ये भी पढ़े –प्रशासन की बदइंतजामी से किसानों का लाखों बोरी अनाज बारिश की भेंट चढ़ा
ज्ञात हो कि भाजपा सरकार द्वारा केवल आबादी भूमि मे निवासरत लोगो को पट्टा बांटने की योजना के खिलाफ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने विरोध दर्ज किया है। जोगी कांग्रेस का कहना है कि क्योंकि आबादी क्षेत्र के बाहर नजूल, चरागान सहित अन्य शासकीय भूमि पर भी अनेक लोग वर्षो से निवास करते है । जिसके कारण लगभग 50% से अधिक लोग को शासन द्वारा दिये जा रहे पट्टा का लाभ नहीं मिल रहा है।
ये भी पढ़ें –अटल बिहारी वाजपेयी को एम्स में भर्ती कराया गया
इस विषय में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता सुब्रत डे ने कहा कि जोगी कांग्रेस गरीब पट्टाहीन लोगो को पट्टा दिये जाने की मांग को लेकर लम्बे समय से आंदोलन कर रहे है इसके पूर्व भी इसी मांग को लेकर अनेक बार धरना प्रदर्शन एवं दिनांक 16 मार्च को सैकड़ों पट्टाहीन लोगो के साथ कलेक्टर रायपुर का घेराव किये थे, किन्तु डॉ रमन सिंह की सरकार पट्टा बांटने में भी भेदभाव कर रही है । जनता के साथ किये जा रहे भेदभाव के कारण यही पट्टाहीन गरीब डॉ रमन सिंह को इस विधान सभा चुनाव में सत्ताहीन बना कर दम लेगा ।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


