रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने प्रत्याशियों की पांचवीं लिस्ट रविवार को घोषित कर दी। पांचवीं लिस्ट में कुल 5 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। इस तरह पार्टी अब तक 41 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है।
जनता कांग्रेस के संगठन महामंत्री अब्दुल हमीद हयात ने रविवार को प्रत्याशियों की पांचवीं सूची जारी कीआज जारी सूची के तहत अभनपुर से दयाराम निषाद, खुज्जी से जनरैल सिंह भाटिया, कांकेर से ब्रह्मानंद ठाकुर, दुर्ग शहर से प्रताप मध्यानी और जगदलपुर से अमित पांडेय को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।
वेब डेस्क, IBC24