बस्तर में जड़ मजबूत करने में लगे जोगी

Ads

बस्तर में जड़ मजबूत करने में लगे जोगी

  •  
  • Publish Date - November 14, 2017 / 11:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

कल युवा नेता (ज. का.छ.) के जयदीप चक्रवर्ती के तत्वाधान में बंगाली समाज के लगभग पचास युवको ने  पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़  के सुप्रीमो अजीत जोगी के समक्ष पार्टी की  सदस्यता ग्रहण की और पूर ज़ोर समर्थन से पार्टी को शक्तिशाली बनाने का दृढ़ संकल्प लिया.इस अवसर पर अजीत  जोगी ने कहा की हमें बंगाली युवा विंग का समर्थन मिल रहा है ये बेहद ख़ुशी की बात है. उन्होंने साथ ही युवाओ से पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रदेश में पखांजूर के लोगो को ज्यादा मोटिवेट करने की अपील की है।  ज्ञात हो की रायपुर शहरी और ग्रामीण मिला क्र  लगभग ३० हजार बंगाली वोटर है. इस कार्यक्रम के समन्वयक श्री जयदीप चक्रवर्ती युवा नेता –  ने अपने उदबोधन मे कहा की प्रदेश में निवासरत समस्त बंगाली परिवारों को (ज. का.छ.) से जोड़ने की दिशा में यह समर्थन कार्यक्रम सिर्फ़ एक छोटा सी पहल है, ऐसे अनेक छोटे बड़े कार्यक्रम भविष्य में बड़े पैमाने और प्रदेश स्तर पर आयोजित होंगे. अजीत जोगी ने इस कार्यक्रम में उपस्थित श्री उत्तम करमोकर, श्री विक्रम दास, श्री अमित सरकार, श्री दवजीत करमोकर, श्री प्रतिम चटर्जी, श्री शुभाषीश ननदी, श्री आयुष करमोकर, श्री प्रशांत डे, श्री दीपेश चटर्जी, श्री सौरभ बोस, देव्रथ दासगुप्ता, श्री प्रतीक डॉयले, मनोज देशमुख, पंकज चोधरी, स्वप्निल एवं हर्षित का पार्टी में स्वागत एवं सम्मान किया एवं पार्टी के घोषणापत्र के हित मे कार्य करने की सलाह दी.

मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं भूपेश बघेल – अजीत जोगी