CM Thalapathy Vijay Birthday: 52 साल के हुए सीएम थलपति विजय, PM और राहुल गांधी ने दी बधाई, इंटरनेट पर छाया Rahul का पोस्ट

Ads

CM Thalapathy Vijay Birthday: एक्टर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय आज सोमवार को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं।

  •  
  • Publish Date - June 22, 2026 / 12:38 PM IST,
    Updated On - June 22, 2026 / 01:02 PM IST

CM Thalapathy Vijay Birthday/Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं
  • PM मोदी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं
  • समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में जन्मदिन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला

CM Thalapathy Vijay Birthday: एक्टर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय आज सोमवार को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बर्थडे पार्टी पर समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस खास मौके पर सीएम विजय को पीएम नरेंद्र मोदी, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया X पर पोस्ट शर कर लिखा- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु सी. जोसेफ विजय जी को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ।

इंटरनेट पर छाया Rahul का पोस्ट

CM Thalapathy Vijay Birthday कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि वह तमिल लोगों के अधिकारों, सम्मान एवं आकांक्षाओं की रक्षा करने तथा राज्य की प्रगति के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। इस साल 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले विजय सोमवार को 52 वर्ष के हो गए। राहुल ने विजय को जन्मदिन की बधाई दी, कहा: तमिलनाडु की प्रगति के लिए साथ खड़ा हूं।

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया में कहा, ‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु जोसेफ विजय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और सभी प्रयासों में सफलता की कामना करता हूं।’ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने कहा, ‘मैं तमिल लोगों के अधिकारों, सम्मान और आकांक्षाओं की रक्षा करने तथा राज्य की प्रगति के लिए आपके साथ मिलकर काम करने में आपके साथ खड़ा हूं।’

कांग्रेस अध्यक्ष ने दी जन्मदिन की बधाई

CM Thalapathy Vijay Birthday कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने सोशल मीडिया X पर पोस्ट शर कर लिखा- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु जोसेफ विजय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपकी कोशिशें तमिलनाडु के लोगों की तरक्की और भलाई को आगे बढ़ाती रहें। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और सार्वजनिक जीवन में उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।

ये भी पढ़ें

थलपति विजय का जन्मदिन कब है?

थलपति विजय 22 जून को अपना जन्मदिन मनाते हैं और इस वर्ष वह 52 साल के हो गए हैं।

विजय को किन प्रमुख नेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

थलपति विजय वर्तमान में कौन-सा पद संभाल रहे हैं?

विजय वर्तमान में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं।

राहुल गांधी ने विजय के लिए क्या कहा?

राहुल गांधी ने तमिल लोगों के अधिकारों, सम्मान और राज्य की प्रगति के लिए विजय के साथ मिलकर काम करने की बात कही।

समर्थकों में जन्मदिन को लेकर कैसा माहौल है?

विजय के जन्मदिन को लेकर समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह और खुशी का माहौल है।