Guna Crime News: बंद कमरे में इस हाल में मिले महिला और पुरुष, दरवाजा खुलते ही सामने आया ऐसा नजारा, देखकर पुलिस की भी फटी रह गई आंखें

Ads

Guna Crime News: बंद कमरे में इस हाल में मिले महिला और पुरुष, दरवाजा खुलते ही सामने आया ऐसा नजारा, देखकर पुलिस की भी फटी रह गई आंखें

Guna Crime News | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • ओमप्रकाश शर्मा का शव बंद कमरे से मिला
  • पास के कमरे से महिला और पुरुष के शव बरामद
  • पहचान और मौत के कारणों की जांच जारी

गुना: Guna Crime News जिले में बंद कमरे में महिला और पुरुष के दो शव मिलने से म्याना क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खास बात यह है कि एक दिन पहले इसी मकान के पास बने कमरे से एक बुजुर्ग का शव मिला था। रविवार को मकान से तेज बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गेट तोड़कर जांच की तो अंदर ओमप्रकाश शर्मा का शव मिला था। मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष बताई गई थी। जिनका परिवार बाहर रह रहा था।

Guna Crime News परिजनों के अनुसार ओमप्रकाश शर्मा अकेले रहते थे। उनकी पत्नी का निधन करीब पांच वर्ष पहले हो चुका था जबकि उनका बेटा भोपाल में रहता है। कमरे के बाहर ताला लटका मिला था। जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर शव तीन से चार दिन पुराना होने की आशंका जताई गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था।

इसी बीच आज मामले ने नया मोड़ ले लिया। ओमप्रकाश शर्मा के कमरे के पास बने एक अन्य कमरे से महिला और पुरुष के दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शव काफी सड़ी-गली हालत में मिले हैं, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी है। लगातार दो दिन में एक ही जगह तीन शव मिलने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल भेजकर पहचान और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। कि आखिर यह ट्रिपल मर्डर का मामला है या फिर इस घटना के पीछे कोई और बड़ी वजह है।

इन्हें भी पढ़ें:-

पहला शव किसका था?

ओमप्रकाश शर्मा (60 वर्ष) का।

दूसरे दिन कितने शव मिले?

एक महिला और एक पुरुष के दो शव।

शवों की स्थिति कैसी थी?

दोनों शव सड़ी-गली हालत में थे, पहचान नहीं हो सकी।