कल्याण सिंह कोविड-19 से उबरे, अस्पताल से मिली छुट्टी

Ads

कल्याण सिंह कोविड-19 से उबरे, अस्पताल से मिली छुट्टी

  •  
  • Publish Date - October 12, 2020 / 10:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), 12 अक्टूबर (भाषा) कोरोना वायरस से संक्रमित उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह को स्वस्थ होने के बाद गाजियाबाद के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।

एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वायरस से संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कल्याण सिंह को 16 सितंबर को गाजियाबाद के यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्हें लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान से यहां कौशाम्बी मेट्रो स्टेशन के पास स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनुज अग्रवाल ने पीटीआई-भाषा को बताया कि भाजपा नेता की रिपोर्ट शनिवार को निगेटिव आयी।

कल्याण सिंह मधुमेह, उच्च रक्तचाप, पार्किंसन, गुर्दे और हृदय संबंधित बीमारियों से भी पीड़ित हैं।

कल्याण सिंह ने इलाज के लिए अस्पताल के कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में बरी होने से वह खुश हैं।

उनके पुत्र और एटा से सांसद राजवीर सिंह उस समय अस्पताल में मौजूद थे जब कल्याण सिंह को छुट्टी दी जा रही थी।

जिले के कई भाजपा नेता उन्हें बधाई देने अस्पताल पहुंचे।

भाषा

अविनाश दिलीप

दिलीप