कमलनाथ ने पुलिस अधिकारियों को लगाई फटकार, अपराध पर अंकुश लगाने की हिदायत

कमलनाथ ने पुलिस अधिकारियों को लगाई फटकार, अपराध पर अंकुश लगाने की हिदायत

कमलनाथ ने पुलिस अधिकारियों को लगाई फटकार, अपराध पर अंकुश लगाने की हिदायत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: February 23, 2019 9:28 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में हाल के दिनों में हुए अपराधों के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एसपी, डीआईजी,आईजी को जमकर फटकार लगाई है। सीएम ने सतना में हुए बच्चे की किडनैपिंग पर भी एसपी और आईजी से बैठक के दौरान जवाब तलब किया है। पुलिस मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक के दौरान कमलनाथ ने साफ कर दिया की उनके राज में लॉ एंड ऑर्डर और अपराधों में गिरावट नहीं आई तो अफसरों को बख्शा नहीं जाएगा।

पढ़ें-बैलगाड़ी, बैंड बाजा और बारात, खोती संस्कृति को बचाने की कोशिश, शादी.

कमलनाथ ने समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से रुबरु हुए, उनके मुताबिक बैठक में महिला सुरक्षा, ट्रैफिक, जुआ सट्टा, ड्रग्स की तस्करी जैसे मसलों पर चर्चा हुई है। पिछले दिनों प्रदेश में हुए अपराधों पर कमलनाथ ने सफाई देते हुए कहा कि मैं नहीं मानता की प्रदेश में अपराध बढ़े हैं। कमलनाथ ने दावा किया कि पुलिस व्यवस्था दुरुस्त हुई है इसलिए मामले अब सामने आने लगे हैं। वहीं बैठक के दौरान पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू करने को लेकर भी चर्चा हुई। प्रमुख सचिव गृह मलय श्रीवास्तव ने भी बैठक के दौरान कमिश्नर सिस्टम लागू करने की वकालत की है।

पढ़ें- प्रदेश का पहला पिंक रेलवे स्टेशन, सिर्फ महिला कर्मचारी करेंगी काम, …

मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने और कानून व्यवस्था को और सख्त करने सीएम कमलनाथ ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की । बैठक में डीजीपी वीके सिंह, आईजी, डीआईजी समेत सभी जिलों के एसपी और कमांडेंट शामिल हुए। पुलिस प्रशासन ने भी अपने परिशानियों को मुख्यमंत्री के सामने रखा।

 


लेखक के बारे में