कमलनाथ ने दिए संकेत, मध्यप्रदेश में कांग्रेस और सपा का गठबंधन संभव

Ads

कमलनाथ ने दिए संकेत, मध्यप्रदेश में कांग्रेस और सपा का गठबंधन संभव

  •  
  • Publish Date - May 24, 2018 / 02:50 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने एक बार फिर बीजेपी की मोदी और प्रदेश की शिवराज सरकार पर बड़ा हमला बोला हैकमलनाथ ने कहा कि मंडियों मे 2 किसानों की मौत हो चुकी है, पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं और मोदी सरकार के चार साल पूरे होने का पार्टी जश्न मनाने जा रही हैकमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस भी 26 मई को विश्वासघात दिवस मनाएगी

वहीं मध्यप्रदेश में समाजवादी पार्टी की तरफ से सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात पर कमलनाथ ने कहा कि अलायंस को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सपा से बात चल रही हैसमन्वय समिति में राजेंद्र गौतम को शामिल करने से नाराज़ मीनाक्षी नटराजन के इस्तीफे पर कमलनाथ ने कहा कि पार्टी मे छुटपुट बातें होती रहती हैंमीनाक्षी से मैंने बात की है, उपाय निकाल लेंगे

यह भी पढ़ें : क्या कहती है रायगढ़ की जनता, देखिए विधायकजी का रिपोर्ट कार्ड

 

बता दें कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने समन्वय समिति की बैठक के साथ आज चुनावी तैयारियों का आगाज कर दिया है भोपाल में समन्वय समिति की पहली बैठक समन्वय समिति की अध्यक्ष दिग्विजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में संपन्न हुई

इस दौरान समिति के सदस्य सत्यव्रत चतुर्वेदी की गैर मौजूदगी के चलते उनके नाराजगी की अटकलें लगती रही हालांकि बाद में दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट किया किया कि चतुर्वेदी पारिवारिक समारोह के चलते बैठक में नहीं आए हैं और बाद में उनकी यात्रा की शुरुआत में मौजूद रहेंगे

यह भी पढ़ें : सेक्स सीडी कांड में कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह से पूछताछ, सीबीआई ने दागे कई सवाल

 

बैठक में समिति के सदस्यों को जिला और प्रदेश स्तर पर नेताओ की नाराजगी दूर करने और प्रदेश के साथ जिला स्तर पर कार्यक्रम तय करने के निर्देश भी मिले।

 

वेब डेस्क, IBC24