बीजेपी के हमलों पर कमलनाथ के सवाल, बीजेपी बताए मेरा संबंध किस उद्योग से…

Ads

बीजेपी के हमलों पर कमलनाथ के सवाल, बीजेपी बताए मेरा संबंध किस उद्योग से...

  •  
  • Publish Date - May 6, 2018 / 03:32 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

भोपाल। बीजेपी के लगातार हो रही बयानी हमलों पर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पलटवार किया है। कमलनाथ ने पूछा है कि बीजेपी बताए कमलनाथ का संबंध किस उद्योग से है। उन्होंने दावा किया कि कमलनाथ का किसी भी उद्योग से संबंध नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि राजनीति में पूरे चालीस साल हो गए, लेकिन एक रुपए को लेकर किसी ने अब तक उंगली नहीं उठाई है।

यह भी पढ़ें – कमलनाथ ने पलटा पूर्व PCC चीफ अरुण यादव का फैसला, रिफंड होगी संभावित प्रत्याशियों की रकम   

कमलनाथ ने कहा है कि बीजेपी मनगठंत तरीके से उनका नाम उद्योगों से जोड़ने का प्रयास कर रही है, इसके साथ ही कमलनाथ ने बीजेपी पर हमला बोला कि मध्य प्रदेश में भ्रष्ट्राचार इस हद तक है कि भ्रष्ट्राचार की यहां व्यवस्था ही बना दी गई। उन्होंने कहा कि कांगे्रस इस बार का चुनाव लोकलाइज तरीके से लड़ेगी, जिसमें हर छोटे कार्यकर्ता को महत्वूपर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

 

वेब डेस्क, IBC24