क्रिकेट खेलने गए 8 बच्चे फंसे बाढ़ के पानी में, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

क्रिकेट खेलने गए 8 बच्चे फंसे बाढ़ के पानी में, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

क्रिकेट खेलने गए 8 बच्चे फंसे बाढ़ के पानी में, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: August 12, 2018 1:23 pm IST

कांकेर। क्रिकेट के शौक ने आज कुछ बच्चों की ज़िंदगी आफत में डाल दी है। बता दें कि कांकेर के पुसावंड गांव मे टुरी नदी के किनारे संडे की छुट्टी में  क्रिकेट खेलने गए 8 बच्चों नदी में बाढ़ आने से फंस गए हैं। जिन्हे बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम घंटो से मशक्क्त कर रही है।

ये भी पढ़ें – नाबालिग में बढ़ती नशे की लत और अपराध को रोकने के लिए पुलिस ने चलाया डियर जिंदगी अभियान

ज्ञात हो कि  पुलिस के जवान नदी के एक तरफ  पेड़ पर बैठे उन 8 बच्चों को बचाने पहुचे है जो सुलभ संडे मनाने के लिए क्रिकेट का बल्ला लेकर टुरी नदी के किनारे मैदान मे गए थे।पुसवंड गांव के ये बच्चे कुछ समझ पाते कि देखते ही देखते जल का स्तर बढ़ गया।जैसे ही गांव वालों को खबर मिली ततकाल पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुची पुलिस और होम गार्ड की टीम ने बच्चों को निकालने की कवायत शुरू कर दी है।गोताखोर की टीम बच्चों तक पहुच गई है।2 बच्चों को निकाल जा चुका है ।रात होने के कारण बोट  और लाइट मंगवाई गई है। और अभी भी रेस्क्यू जारी हैं। बता दें कि नदी में फ़से ये  बच्चे 14 से 16 साल के बीच  के है। 

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में