कोंटा फूड प्वाइजनिंग पर कवासी लखमा ने सदन में अजय चंद्राकर को घेरा

कोंटा फूड प्वाइजनिंग पर कवासी लखमा ने सदन में अजय चंद्राकर को घेरा

कोंटा फूड प्वाइजनिंग पर कवासी लखमा ने सदन में अजय चंद्राकर को घेरा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: February 21, 2018 4:03 pm IST

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांगेस विधायक कवासी लखमा ने कोंटा में फूड प्वाइजनिंग से 36 बच्चों के बीमार होने का मामला उठाया। उन्होंने शून्यकाल के दौरान ये मामला उठते हुए कहा, कि फूड प्वाइजनिंग से बीमार 20 बच्चे अब भी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। लखमा ने ये भी कहा, कि आईबीसी24 ने भी इस मामले को गंभीरता से उठाया है।

बिलासपुर रेलवे जोन को मिले 1400 करोड़, जल्द शुरू होंगे 2 नए रेल प्रोजेक्ट

उन्होंने इस मुद्दे पर लाए गए स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराने की मांग की। लखमा ने ये आरोप भी लगाया, कि सरकार ने इस मामले में कोई ध्यान नहीं दिया, लेकिन वे इस मामले को आगे भी सदन में उठाएंगे। वहीं स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा, कि स्वास्थ्य के मामलों को लेकर सरकार गंभीर है।

 

 

 

वेब डेस्क, ibc24


लेखक के बारे में