जगदलपुर एयरपोर्ट का उद्घाटन बाकी, जानिए सोशल मीडिया पर बुकिंग और फेयर सूची का वायरल सच…

Ads

जगदलपुर एयरपोर्ट का उद्घाटन बाकी, जानिए सोशल मीडिया पर बुकिंग और फेयर सूची का वायरल सच...

  •  
  • Publish Date - May 6, 2018 / 11:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

जगदलपुर एयरपोर्ट का विधिवत उद्घाटन होने से पहले ही एयर उड़ीसा द्वारा बुकिंग शुरू किए जाने से लोग खुश हैं कि तेजी से डोमेस्टिक एयरलाइंस की सुविधा शुरू हो रही है लेकिन एयरपोर्ट का उद्घाटन नहीं होने एवं प्रशासन एवं शासन द्वारा इसकी पुष्टि नहीं किए जाने की वजह से कई तरह की अफवाहें भी हैं।

यह भी पढ़ें – अजीत जोगी के लिए मरवाही सीट छोड़ने को तैयार अमित जोगी, इस कांग्रेसी नेता ने ली चुटकी

रायपुर से जगदलपुर 50 मिनट का किराया 1720 रुपए और जगदलपुर से रायपुर 50 मिनट का किराया भी 1720 रुपए इसी तरह विशाखापट्टनम से जगदलपुर 40 मिनट किराया 1630 रुपए यह फेयर की सूची एयर ओडिशा द्वारा तेजी से व्हाट्सएप और अन्य सोशल माध्यमों में देखी जा रही है। बस्तर से विशाखापटनम और रायपुर के लिए एयर उड़ीसा के साथ छत्तीसगढ़ सरकार का एमओयू हुआ है जिससे इस डोमेस्टिक एयरलाइंस की सुविधा एयर उड़ीसा के पास होगी। हालांकि अभी जगदलपुर एयरपोर्ट का उद्घाटन नहीं हुआ है और इससे पहले ही एयर ओड़िसा इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। इसलिए संशय की स्थिति निर्मित हो गई है कि यह बुकिंग किस तारीख से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें – आतंकियों पर आखिरी हमले से पहले SP ने ऐसे दिया सरेंडर का मौका, नहीं माने तो पांचों को किया ढेर…

जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन ने मोदी के दौरे के दौरान आनन-फानन में डीजीसीए का लाइसेंस जारी करवा कर एयरपोर्ट का उद्घाटन करवाने की तैयारी कर रखी थी पर यह प्रोग्राम उस वक्त फैल हो गया। अब 11 मई को मुख्यमंत्री रमन सिंह बस्तर में होंगे और उनके हाथों इस एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी की जा रही है। इधर एयर उड़ीसा के बुकिंग टिकट वायरल होने से संशय की स्थिति निर्मित हुई है। हालांकि इस मामले में जिला प्रशासन एयर उड़ीसा के अधिकारी कोई बात नहीं कर रहे। जानकारी के मुताबिक एयर उड़ीसा 20 सीटर उड़ान सेवा मई माह से शुरू की जाएगी इससे बस्तर के यात्रियों को विशाखापट्टनम एवं रायपुर से एयर कनेक्टिविटी सुलभ होगी।

 

वेब डेस्क, IBC24