कोविड-19: महाराष्ट्र में 5,182 नए मामले,115 मरीजों की मौत

कोविड-19: महाराष्ट्र में 5,182 नए मामले,115 मरीजों की मौत

कोविड-19: महाराष्ट्र में 5,182 नए मामले,115 मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: December 3, 2020 3:45 pm IST

मुंबई, तीन दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 5,182 नए मामले सामने आए जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,37,358 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण से 115 और लोगों की मौत के बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 47,472 हो गई।

विभाग ने एक बयान में कहा कि इस दौरान 8,066 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

बयान में कहा गया है कि अब तक 17,03,274 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं और राज्य में फिलहाल उपचाराधीन मरीजों की संख्या 85,535 है। अब तक राज्य में कोविड-19 की 1,10,59,305 जांच की जा चुकी है।

भाषा

शुभांशि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में