कुमार विश्वास का छत्तीसगढ़ आगमन लाएगा नया राजनीतिक रंग

कुमार विश्वास का छत्तीसगढ़ आगमन लाएगा नया राजनीतिक रंग

कुमार विश्वास का छत्तीसगढ़ आगमन लाएगा नया राजनीतिक रंग
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: January 29, 2018 12:28 pm IST

कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है…..  अपने इसी नग्मे से लाखों दिलों की धड़कन बने आम आदमी पार्टी के युवा नेता और कवि कुमार विश्वास का 31 जनवरी की रात रायगढ़ में खास कवि सम्मलेन है। गौर करने वाली बात  ये है की ऐसे तो कुमार विश्वास हर जगह अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति देते रहते हैं लेकिन राजनितिक दांव पेज के हिसाब से ये  कवि सम्मलेन काफी खास होगा। 

ये भी पढ़े – केजरीवाल ने कहा था मारेंगे पर शहीद नहीं होने देंगे-कुमार विश्वास

हालांकि इस कवि सम्मलेन में देश के और चार बड़े कवि शिरकत करेंगे लेकिन सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के बतौर भाजपा के बड़े नेता  शामिल होंगे.और जैसा की कुमार विश्ववास की अपनी एक शैली जिसमें वो अपने मंच से ही भाजपा और कांग्रेस को उलाहना और ताना देने में कोई कसर नहीं छोड़ते और इस बार कुमार विश्वास अपनी पार्टी से भी कुछ खफा खफा नज़र आ रहे है ऐसे में ये सम्भावना है कि वो अपने कुछ नग्मे से अपना दर्द भी बयां करें। 

ये भी पढ़े – ‘आप’ पार्टी के दफ्तर के बाहर पोस्टर चस्पा कर कुमार विश्वास को बताया बीजेपी का एजेंट

आमतौर पर कुमार के  कार्यक्रम से भाजपा और कांग्रेस के नेता दुरी बनाकर रखते हैं लेकिन रायगढ़ के कार्यक्रम में कई भाजपा नेताओं के शिरकत किये जाने की संभावना है. इनमें से प्रेम प्रकाश पांडेय, हेमचंद यादव, नारायण चंदेल का आना तय हो गया है. कहा जा रहा है की इस कार्यक्रम के बहाने यहाँ राजनितिक मंत्रणा भी हो सकती है. साथ ही दिल्ली से एक भाजपा के दूत के आने की खबर है. ऐसे में कवि सम्मलेन राजनितिक रुप से महत्वपूर्ण हो गया है. दरअसल छत्तीसगढ़ कुमार विशवास पर अविश्वास का आरोप लगाने वाले गोपाल राय के प्रभार में है  और आम आदमी पार्टी ने यहाँ से चुनाव लड़ने की घोषणा की है ऐसे में अगर यहाँ राजनितिक उलटफेर की बिसात बिछ जाये  तो हैरत की बात नहीं होगी .

वेब टीम IBC24

 


लेखक के बारे में