अलीगढ़ में लाखों रुपये के आभूषणों की लूट

अलीगढ़ में लाखों रुपये के आभूषणों की लूट

अलीगढ़ में लाखों रुपये के आभूषणों की लूट
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: September 11, 2020 2:39 pm IST

अलीगढ़ (उप्र) 11 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ शहर के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में शुक्रवार को हथियारों से लैस डकैतों ने आभूषणों की एक दुकान से करीब 36 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और पचास हजार रुपये की नकदी लूट ली।

स्थानीय लोगों के मुताबिक बन्ना देवी इलाके के सरसौल चौराहे के पास स्थित एक दुकान में अपराह्र करीब दो बजे तीन हथियारबंद व्यक्ति घुसे और जब तक दुकान का अलार्म बजाने की नौबत आती तब तक वह आभूषण और नकदी लूटकर फरार हो गये।

पुलिस ने स्वर्णकार के हवाले से बताया कि बदमाश करीब 36 लाख रुपये के आभूषण और करीब पचास हजार रुपये की नकद लूट ले गये है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने पत्रकारों को बताया कि मामले की जांच के लिये दो पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया है और शहर में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि आसपास के इलाको के सीसीटीवी फुटेज की भी तलाश की जा रही है और उम्मीद है कि जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

भाषा सं जफर देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में