Raipur Women Fight : कोर्ट परिसर बना अखाड़ा! सरेआम आपस में भिड़ गई महिलाएं, नजारा देख वकीलों के भी उड़ गए होश, आप भी देखें पूरा वीडियो

Raipur Women Fight : कोर्ट परिसर बना अखाड़ा! सरेआम आपस में भिड़ गई महिलाएं, नजारा देख वकीलों के भी उड़ गए होश, आप भी देखें पूरा वीडियो

Raipur Women Fight/ Image Source : IBC24

Modified Date: December 27, 2025 / 05:37 pm IST
Published Date: December 27, 2025 5:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कोर्ट परिसर में दो महिला गुटों के बीच जमकर मारपीट।
  • देवर बस्ती, तेलीबांधा थाना क्षेत्र की हैं महिलाएं।
  • विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी।

Raipur Women Fight रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कोर्ट परिसर में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब अचानक दो महिला गुटों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। दोनों महिलाएं तेलीबांधा थाना क्षेत्र के देवर बस्ती की बताई जा रही है। दोनों महिलाएं किसी मामले की सुनवाई में कोर्ट आई थी। दोनों पक्ष किसी मामले की सुनवाई के सिलसिले में कोर्ट पहुंचे थे, इसी दौरान आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई।

Raipur Women Fight बताया जा रहा है कि बीते करीब आधे घंटे तक महिलाओं के बीच विवाद चलता रहा। इस दौरान कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इन्हे भी पढ़े

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.