नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस के आंदोलन को प्रोपेगेंडा करार दिया, कहा असफल हुई 10 महीने की सरकार

नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस के आंदोलन को प्रोपेगेंडा करार दिया, कहा असफल हुई 10 महीने की सरकार

नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस के आंदोलन को प्रोपेगेंडा करार दिया, कहा असफल हुई 10 महीने की सरकार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: November 22, 2019 3:40 pm IST

ग्वालियर। 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाले कांग्रेस के किसान आंदोलन को मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने प्रोपेगेंडा करार दिया है। शुक्रवार रात ग्वालियर आए नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कांग्रेस के प्रस्तावित किसान आंदोलन को लेकर कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार पहले किसानों से किए गए वादे पूरे करे।

यह भी पढ़ें —कैबिनेट की बैठक 23 नवंबर को, राज्य स्तरीय परंपरागत वैद्य सम्मेलन 24 नवंबर को, सीएम होंगे शामिल

उन्होने कहा कि कमलनाथ सरकार ने किसान कर्ज माफी और राहत राशि देने के वादे नहीं निभाए है। जनता ये जानती है कि कमलनाथ सरकार असफल हो चुकी है। साथ ही कांग्रेस सरकार 10 महीने की असफलता छिपाने के लिए किसान आंदोलन का नाटक कर रही है।

यह भी पढ़ें — आदिवासी महोत्सव में सार्क देशों के मेहमानों को परोसा जाएगा छत्तीसगढ़ी व्यजंन, होटलों के सैफ को गढ़कलेवा में दी जा रही ट्रेनिंग

आपको बता दें कि दिल्ली में 14 दिसंबर को कांग्रेस का किसान आंदोलन होगा। जिसमें चावल का मूल्य बढ़ाने, बोनस सहित किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस केद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी।

यह भी पढ़ें — एनसीपी चीफ शरद पवार का ऐलान, महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे होंगे नए सीएम

<iframe width=”892″ height=”502″ src=”https://www.youtube.com/embed/5_P6L-G2xQM” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com