नेता प्रतिपक्ष ने कहा, मंत्री द्वारा दण्डवत होकर पैर छूना पद और लोकतंत्र का अपमान

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, मंत्री द्वारा दण्डवत होकर पैर छूना पद और लोकतंत्र का अपमान

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, मंत्री द्वारा दण्डवत होकर पैर छूना पद और लोकतंत्र का अपमान
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: November 11, 2019 9:29 am IST

भोपाल। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के ज्योतिरादित्य सिंधिया को दंडवत पैर छूने मामले पर सीधा निशाना साधा है। गोपाल भार्गव ने कहा है कि यह मंत्री का नहीं मंत्री पद का अपमान है। उन्होने कहा कि आदर सम्मान का भाव किसी के प्रति हो सकता है। लेकिन सार्वजनिक रूप से सड़कों पर इस तरह से किसी मिनिस्टर के द्वारा किसी भी व्यक्ति के चरण छूना यह व्यक्ति का नहीं, उस मंत्री का नहीं उस पद का भी अपमान है, लोकतंत्र का भी अपमान है।

यह भी पढ़ें — सीएम भूपेश बघेल का बड़ा फैसला, फोन टेपिंग करने वालों की होगी जांच, तीन सदस्यीय समिति गठन करने का निर्देश

इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हमे ऐसी हरकतों से हमें परहेज करना चाहिए। वहीं सत्र की अवधि बढ़ाए जाने की मांग को लेकर गोपाल भार्गव ने कहा कि सरकार जवाब देने से बचना चाहती है।

यह भी पढ़ें — 10 लाख के इनामी बदरू सहित 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, मदनवाड़ा कांड में था शामिल

बता दें​ कि मध्यप्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को ग्वालियर दौरे पर आए थे। इस दौरान मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर दंडवत होकर पैर छूते नजर आए थे।

यह भी पढ़ें — सिंधिया के चरणों में साष्टांग दण्डवत होकर चरण वंदना करते नजर आए केब…

<iframe width=”892″ height=”502″ src=”https://www.youtube.com/embed/HmMN62IxS7Y” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com