जानिए अमरकंटक से क्यों दूर बनाया गया पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर का हैलीपेड ?
जानिए अमरकंटक से क्यों दूर बनाया गया पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर का हैलीपेड ?
नमामि नर्मदे यात्रा के पूर्णता समारोह में शामिल होने आ रहे पीएम मोदी के लिए अमरकंटक से करीब 30 किलोमीटर दूर हैलीपेड बनाया गया है. जिसे लेकर एक नई तरह की चर्चा ने जन्म ले लिया है। अब प्रशासन के साथ-साथ भाजपा नेता भी सफाई देते फिर रहे हैं कि आखिर हेलीपैड क्यों अमरकंटक से दूर बनाया गया.
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी. मोरारजी देसाई. पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, मा भारती. और पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत। फिलहाल तो इतने ही नाम हैं लेकिन ये लिस्ट है जरा और लंबी। अब आपको बताते हैं कि सियासत के सूरमाओं के नाम की इस सूची का मतलब क्या है.
दरअसल, ये कहा जाता है कि जिसने भी मां नर्मदा को लांघकर अमरकंटक में अपना उड़खटोला उतारा, उसके बाद उसकी सत्ता छिन गई। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक मां नर्मदा नदी है और अविवाहित है। इसे जो भी पार करेगा, उसकी शक्ति धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी।
हो सकता है कि ये संयोग ही हो, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यहां आने से पहले इस चर्चा को फिर हवा मिल गई है। उनके लिए अमरकंटक से 30 किलोमीटर दूर पोड़की में हैलीपैड बना है. जिस पर कांग्रेस और बीजेपी की अपनी-अपनी राय है.
ये मिथक कितना सच्चा है ये कोई नहीं जानता. क्या किसी का सत्ता जाना मात्र एक संयोग है या कुछ और लेकिन एक बात जो सच है वो ये कि मां अपने बच्चों का अहित नहीं चाहती. मां नर्मदा का हर बूंद आशीर्वाद और वरदान है.

Facebook


