महाराष्ट्र के सांगली में देखा गया तेंदुआ, पकड़ने का अभियान जारी

महाराष्ट्र के सांगली में देखा गया तेंदुआ, पकड़ने का अभियान जारी

महाराष्ट्र के सांगली में देखा गया तेंदुआ, पकड़ने का अभियान जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: March 31, 2021 12:03 pm IST

पुणे, 31 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के सांगली शहर के राजवाड़ा इलाके में बुधवार को एक तेंदुआ देखा गया जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल व्याप्त हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि वन विभाग और पुलिस अधिकारियों की मदद से तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

सांगली के पुलिस अधीक्षक दीक्षित गेडाम ने कहा, “तेंदुए को शहर के राजवाड़ा इलाके में सुबह देखा गया। वन पशु का पता लगा लिया गया है और उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।”

वन अधिकारियों के अनुसार, तेंदुए को पकड़ने के लिए ट्रैंक्विलाइजर और पिंजड़ों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

भाषा यश उमा

उमा


लेखक के बारे में