भोरमदेव अभ्यारण्य में तेंदुआ का हुआ शिकार
भोरमदेव अभ्यारण्य में तेंदुआ का हुआ शिकार
भोरमदेव अभ्यारण्य में तेंदुआ खाल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, किये गए है जिनमे से एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है की ये खाल 15 दिन पुराना है.पुलिस ने खाल की अनुमानित कीमत 7 लाख रुपये बताई है जो 3 आरोपी पकडे गए है वो मध्यप्रदेश के निवासी है।इस बारे में जानकारी कवर्धा क्राइम ब्रांच व कुकदूर पुलिस ने दी है। ज्ञात हो की इससे पहले भी इस तरह की घटना हो चुकि है अब भोरमदेव अभ्यारण्य छत्तीसगढ़ ही नहीं मध्यप्रदेश के भी शिकारियों के निशाने पर है।

पुलिस के अनुसार कुकदूर थाना क्षेत्र में सूचना मिली कि तेंदुए का शिकार करके कुछ लोग एक गाड़ी में जा रहे है. गाड़ी रोकी गई तो तलाशी के दौरान तेंदुए की खाल बरामद हुई। थाना पुलिस ने बताया कि तेंदुआ खाल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए जबकि एक आरोपी फरार है। गिरफ्तार किए गए आरोपी मध्यप्रदेश के निवासी है। पुलिस को भोरमदेव अभ्यारण्य में तेंदुए के शिकार की आशंका है लेकिन भोरमदेव अभ्यारण्य अधीक्षक कार्यालय ने अभी ऐसी किसी घटना से इंकार किया है। पुलिस ने बताया कि यह खाल करीब 15 दिन पुरानी है। इसकी बाजार में अनुमानित कीमत 7 लाख रुपए है। पुलिस ने अभी गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि चौथा आरोपी पकड़ शीघ्र पकड में आ जाएगा.
ibc24 web team

Facebook


