खराब मौसम के बीच बिजली गिरी; दो सगी बहनों की मौत

खराब मौसम के बीच बिजली गिरी; दो सगी बहनों की मौत

खराब मौसम के बीच बिजली गिरी; दो सगी बहनों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: June 27, 2021 2:03 pm IST

बलिया (उत्तर प्रदेश), 27 जून (भाषा) बलिया जिले के बांसडीह कस्बे में रविवार को खराब मौसम के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से दो सगी बहनों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह कस्बे के वार्ड नंबर-15 की निवासी पार्वती देवी (32) मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी की रहने वाली अपनी बड़ी बहन भागमनी देवी (38) के साथ आज दोपहर खेत में धान की रोपाई कर रही थी। इसी बीच तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गयी। बहनें कुछ समझ पाती, उससे पहले ही वह आकाशीय बिजली से झुलस गई तथा उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की है।

भाषा सं सलीम अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में