सरकारी दफ्तर में हो रही थी शराबखोरी और मुर्गा पार्टी, कैमरे में कैद हुई कर्मचारियों की शराब पार्टी..देखिए वीडियो

सरकारी दफ्तर में हो रही थी शराबखोरी और मुर्गा पार्टी, कैमरे में कैद हुई कर्मचारियों की शराब पार्टी..देखिए वीडियो

सरकारी दफ्तर में हो रही थी शराबखोरी और मुर्गा पार्टी, कैमरे में कैद हुई कर्मचारियों की शराब पार्टी..देखिए वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: January 27, 2021 2:38 pm IST

सरगुजा। अम्बिकापुर का जल संसाधन विभाग अपने कारनामों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहता है और अब ये शराब खोरी का अड्डा भी बन चुका है…गाहे बगाहे तो इस बात की खबर अक्सर आती रहती थी कि यहां के कर्मचारी ऑफिस समय में और रात को कार्यालय परिसर में जाम छलकाते हैं…लेकिन आज इसकी हकीकत कैमरे मे भी कैद हो गई।

read more: शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी के मुंह में डाल दी जलती हुई आग, महिला की हुई मौत पति गिरफ्तार

दरअसल जल संसाधन विभाग क्रमांक 1 और 3 का अनुविभागीय कार्यालय मरीन ड्रायव तालाब के पास शासकीय भवन में संचालित होता है ऐसे में आज जब मीडिया की टीम यहां पहुची तो दफ़्तर के कमरे पूरी तरह खाली थे.. लेकिन यहां के कर्मचारी दफ़्तर कैम्पस में ही आज मुर्गा दारू की पार्टी मनाते नजर आए और इनकी करतुत कैमरे में भी कैद हो गई। वैसे तो कैमरा देखकर ये कर्मचारी भागने का प्रयास जरुर कर रहे थे.. लेकिन शराब का पैक हाथ में लिए भागते समय किसी का वीडियो कैमरे में कैद हो गया.. तो कोई पैग और का मुर्गा रखकर मौके से भागते नजर आए।

read more:  अग्रसेन चौक से गीता नगर और तेलघानी नाका चौक तक होगा सड़क-नाली निर्म…

जानकारी के मुताबिक इस कार्यालय के जिम्मेदार अधिकारी हमेशा दफ्तर से नदारद रहते हैं.. और अधिकारियां की गैरमौजूदगी मे निचले कर्मचारी यहां रोज इस तरह की पार्टी का आय़ोजन करते हैं.. वीडियो मे दिख रहे सभी लोग शासकीय कर्मचारी हैं.. जिसमे कुछ कार्यालय के लिपिक तो कुछ चपरासी और चौकीदार हैं.. जिन पर कार्यालय की काफी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है.. लेकिन उसके बावजूद दिन के उजाले में भी ये लोग कार्यालय में ही दारु मुर्गा की पार्टी मनाते नजर आए.. औऱ कैमरा देखकर भागने का प्रयास किया।

read more: न्यायधानी को बड़ी सौगात : चकरभाठा एयरपोर्ट को मिला 3C VFR लायसेंस, श…

इतना ही नहीं जब आन कैमरा इन लोगों से आयोजन के बारे में जानने का प्रयास किया गया.. तो इन शासकीय कर्मचारियां ने भी दारू मुर्गा खाने की बात को स्वीकार कर लिया.. और जब इनकी करतूत के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए इनके अधिकारी के कमरे झांके गए .. तो वो कार्यालय से गायब थे.. और एसडीओ औऱ ईई साहब ने मोबाइल आउट ऑफ कवरेज कर लिया। इधर जब हमने मामले की सूचना कलक्टर को दी तो उन्होने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जाँच कर दोषियां के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।

<iframe src=”https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=314&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2FIBC24%2Fvideos%2F4098515306876187%2F&show_text=true&width=560″ width=”560″ height=”429″ style=”border:none;overflow:hidden” scrolling=”no” frameborder=”0″ allowfullscreen=”true” allow=”autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share” allowFullScreen=”true”></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com