राजधानी में नहीं बढ़ाया जाएगा लॉकडाउन, कल से रात 8 बजे तक खुलेंगी सभी दुकानें, मंत्री रविंद्र चौबे ने दी जानकारी

राजधानी में नहीं बढ़ाया जाएगा लॉकडाउन, कल से रात 8 बजे तक खुलेंगी सभी दुकानें, मंत्री रविंद्र चौबे ने दी जानकारी

राजधानी में नहीं बढ़ाया जाएगा लॉकडाउन, कल से रात 8 बजे तक खुलेंगी सभी दुकानें, मंत्री रविंद्र चौबे ने दी जानकारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: September 28, 2020 7:07 am IST

रायपुर। कोरोना संक्रमण को लेकर बीते 21 सितंबर से राजधानी में लागू किए गए लॉकडाउन का आज अंतिम दिन है। यह लॉकडाउन आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं इस बात के लिए जिले के प्रभारी मंत्री के साथ अधि​कारियों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि राजधानी में कल से लॉकडाउन खुल जाएगा। यानि आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

ये भी पढें: पुलिस हिरासत में युवक की मौत मामले में पूर्व CM कमलनाथ ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग, कहा- परिवार को इंसाफ मिले

लॉकडाउन पर आयोजित समीक्षा बैठक खत्म हो गई है, कल से रात 8 बजे तक सभी दुकानें खुली रहेंगी, इसके साथ ही रात 10 बजे तक होम डिलीवरी की जा सकेगी। जानकारी के अनुसार रायपुर ज़िले के प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे के साथ बैठक में रायपुर कलेक्टर, SP समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके पहले जिला कलेक्टर द्वारा 28 सितंबर तक के लिए राजधानी को कंटेनमेंट जोन घोषित कर लॉकडाउन लगाया गया था।

ये भी पढें: बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, जवानों ने एक नक्सल…

बैठक में प्रभारी मंत्री समेत अधिकारियों ने राजधानी वासियों को इस बार लॉकडाउन का पूर्णत: पालन करने के लिए बधार्द दी।  बैठक में कहा गया कि लोग अब समझ चुके हैं कि यह कितना जरूरी है, उम्मीद है कि लोग अब नियमों का पालन करेंगे। साथ ही य​ह निर्णय भी लिया गया है कि कोरोना नियमों का पालन कराने, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने समेत अन्य चीजों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। बता दें कि राजधानी समेत बिलासपुर और अंबिकापुर मेंं भी 28 सितंबर तक का लॉकडाउन है। वहीं अन्य जिलों में भी लॉकडाउन लागू है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com