लोकसभा चुनाव में बीजेपी ‘मोदी है तो मुमकिन हैं’ गाने से जीतेगी जनता का दिल
लोकसभा चुनाव में बीजेपी 'मोदी है तो मुमकिन हैं' गाने से जीतेगी जनता का दिल
रायपुर। चुनाव में नारे और गाने बहुत मायने रखते है यही वजह है कि राजनीतिक पार्टियों की एक पुरी टीम लोकलुभावन और टची नारों और गानें बनाने में लगी रहती है ।इस लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी “एक बार फिर मोदी सरकार”, ‘मोदी है तो मुमकिन हैं ‘और ‘साफ नियत सहीं विकास’ को लेकर मैदान में उतरेगी ।नारों के साथ साथ भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए फेमस हिन्दी गानों की तर्ज पर गाने तैयार किए है जिसमें मोदी सरकार के कार्यकाल में किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया गया है ।
ये भी पढ़ें –लोकसभा चुनाव के पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के सौदागरों की धर पकड़ जारी
आपने अमिताभ बच्चन के सुपर हिट गाने मेरे अंगने में तुम्हार क्या काम है गाना थो सुना ही होगा इसी के तर्ज पर गाना तैयार किया गया है ।इसी तरह लक्ष्मी दुबे का ये गाना ‘जन जन की है पुकार BJP की हो सरकार भी इन दिनों भाजपा की चुनावी सभा में खूब बज रहा है । इसमें मोदी सरकार के कार्यकाल में किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया गया है ।
ये भी पढ़ें –अयोध्या मामले में मध्यस्थ बनने पर श्री श्री रविशंकर ने कहा- यह
इसके अलावा हिन्दी फिल्मों के फेमस सिंगर शंकर महादेवन ने भी अपने अंदाज में भाजपा के लिए गाना तैयार किया है । जिसे काफी पसंद किया जा रहा है । शंकर महादेवन का गाना भाजपा ने गानों के साथ साथ लोक लुभावन नारे भी तैयार किए हैं ।इसमें प्रमुख रुप से “एक बार फिर मोदी सरकार”, ‘मोदी है तो मुमकिन है। नामुमकिन अब मुमकिन है’और ‘साफ नियत सहीं विकास’ है इसके अलावा भाजपा के नेता आजकल ये भी नारे लगा रहे है ‘जहां हुए शहीद मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है ‘।

Facebook


