धन कुबेर निकला धार का आबकारी अफसर, संपत्ति 5 सौ करोड़ के आसपास

धन कुबेर निकला धार का आबकारी अफसर, संपत्ति 5 सौ करोड़ के आसपास

धन कुबेर निकला धार का आबकारी अफसर, संपत्ति 5 सौ करोड़ के आसपास
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: April 27, 2018 6:41 am IST

धार। धार में पदस्थ जिला आबकारी अधिकारी पराक्रम सिंह के ठिकानों पर लोकायुक्त ने दबिश दी है। धार, इंदौर, उज्जैन और रतलाम में पराक्रम सिंह के 8 ठिकानों पर लोकायुक्त ने कार्रवाई की है। अब तक की कार्रवाई में पराक्रम सिंह से करोड़ों की चल अचल संपत्ति का खुलासा हुआ है। कार्रवाई के दौरान इंदौर में दो पेट्रोल पंप, 3 कार, जिसमें 1 मर्सडीज, 1 ऑडी और 1 इनोवा कार शामिल है, का खुलासा हुआ है।

यह भी पढ़ें – कमलनाथ के पीसीसी चीफ बनते ही अरूण यादव ने किया चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान

इसके अलावा एचडीएफसी बैंक सुखलिया शाखा में 2 लॉकर और करीब 10 बैंक खातों का भी पता चला है। इसके अलावा इंदौर में ही दो मकान और दुकान की भी जानकारी लगी है। इसके अलावा जावरा में एक वेयर हाउस की जानकारी लगी है। इधर छापों की कार्रवाई के बाद धार के आबकारी ऑफिस को भी सील कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें – नशे में धुत ASI ने की साली से दुष्कर्म की कोशिश, बीच-बचाव में आई पत्नी को मारा चाकू

बता दें, कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिकायत के बाद इंदौर और उज्जैन की लोकायुक्त टीम ने पराक्रम सिंह के ठिकानों पर दबिश दी है। फिलहाल कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है, कि पराक्रम सिंह की संपत्ति का आंकड़ा 500 करोड़ तक पहुंच सकता है। बता दें, कि पराक्रम सिंह 2001 से जिला आबकारी अधिकारी पद पर है। पिता के निधन के बाद उन्हें अनुकम्पा नियुक्ति मिली थी। 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में