लोकसुराज अभियान: बिलासपुर संभाग में आज लगेगी सीएम की जन चौपाल

Ads

लोकसुराज अभियान: बिलासपुर संभाग में आज लगेगी सीएम की जन चौपाल

  •  
  • Publish Date - March 15, 2018 / 06:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

रायपुर। चुनावी साल में एक बार फिर मुख्यमंत्री रमन सिंह एक बार फिर जनता के बीच हैं. लोकसुराज अभियान के तहत सीएम आज बिलासपुर संभाग के दौरे पर रहेंगे. अंबिकापुर से रमन सिंह हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और बिलासपुर संभाग के किसी एक गांव में जन चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनेंगे. इसके साथ ही रमन सिंह दो गांवों में आयोजित समाधान शिविर में भी शिरकत करेंगे.

ये भी पढ़ें- अजीत जोगी के शरण में कांग्रेस प्रत्याशी लेखराम साहू, राज्यसभा के लिए मांगा समर्थन

  

ये भी पढ़ें- छग में सियासी जमीन की तलाश, रायपुर सहित 10 जिले में आज बसपा की रैली

 जांजगीर-चांपा और कोरबा जिले के विकास कार्यों की भी समीक्षा करेंगे.  दोपहर साढ़े तीन बजे सीएम रमन सिंह जांजगीर पहुंचेंगे और शाम पांच बजे कलेक्ट्रेड में विभागीय समीक्षा करने अधिकारियों की बैठक लेंगे.

ये भी पढ़ें- बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय के नामांकन के खिलाफ लगी याचिका खारिज

शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शाम सात बजे बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे. सीएम सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे और 16 मार्च की सुबह रायपुर के लिए रवाना होंगे. 

 

 

वेब डेस्क, IBC24