बैंक परिसर में दिनदहाड़े चोरी, सीसीटीवी कैमरें में कैद हुई तस्वीर

बैंक परिसर में दिनदहाड़े चोरी, सीसीटीवी कैमरें में कैद हुई तस्वीर

बैंक परिसर में दिनदहाड़े चोरी, सीसीटीवी कैमरें में कैद हुई तस्वीर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: July 11, 2018 6:53 am IST

लोरमी। चोरों के हौसले किस तरह बुलंद है इसका एक नजारा दिन दहाडें बैंक परिसर में हुई चोरी घटना से समझा जा सकता है। दरअसल मामला लोरमी के स्टेट बैंक आफ इंडिया के लोरमी शाखा से जुड़ा हुआ है। जहां पर काम करने वाले बैंक अधिकारी सोमनाथ राजपूत अपने कुछ पेंडिंग काम करनें के लिए रविवार को बैंक आये हुए थे। इसी दौरान परिसर के अंदर गाड़ी खड़ी कर अंदर काम कर रहे थे। 

ये भी पढ़ें –किसानों की बदहाली, बेटा बना बैल, पिता ने जोता खेत

उसी  दौरान एक युवक चुपचाप गाड़ी के लाक तोड़कर बैंक परिसर के अंदर रखी मोटरसायकिल को चोरी कर ले गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना की तस्वीर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गई। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि किस तरह से कम उम्र का युवक परिसर के अंदर खड़ी मोटरसायकिल को चोरी कर चुपचाप बाहर निकाल रहा है। बाहर पहुंचकर मोटरसायकिल को स्टार्ट कर वहां से गायब हो गया।

ये भी पढ़ें –बलरामपुर में 11 तो पत्थलगांव में 9 हाथियों का डेरा, दहशत में रतजगा करने को मजबूर ग्रामीण

 फिलहाल घटना के बाद बैंक अधिकारी नें मामले की रिपोर्ट लोरमी थाना में दर्ज करा दी है। 

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में