इस्तीफा देकर चुनाव लड़ना चाहते हैं ये तहसीलदार, टिकट की चाह में मिल रहे नेताओं से
इस्तीफा देकर चुनाव लड़ना चाहते हैं ये तहसीलदार, टिकट की चाह में मिल रहे नेताओं से
लोरमी। छत्तीसगढ़ में 2018 के विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे है, वैसे-वैसे सियासी सरगर्मी भी लगातार तेज होती चली जा रही है। यही वजह है कि चुनावी रण में उतरने के लिए क्या राजनीति से जुड़े लोग औऱ क्या सरकारी अधिकारी, सभी अपनी-अपनी किस्मत आजमाना चाह रहे हैं। ऐसे ही एक सरकारी अधिकारी हैं लोरमी तहसील में पदस्थ तहसीलदार टीडी मरकाम।
दरअसल लोरमी में पदस्थ तहसीलदार डॉक्टर तुलसीदास मरकाम नौकरी छोड़कर राजनीति के मैदान में उतरना चाहते है। इसके लिए वे बकायदा बलरामपुर जिले के रामानुजगंज विधानसभा सीट से भाजपा से टिकट के लिए नेताओं से संपर्क भी साध रहे हैं। रामानुजगंज विधानसभा सीट से वर्तमान में कांग्रेस के बृहस्पत सिंह विधायक हैं। इसी विधानसभा सीट से तुलसीदास मरकाम भाजपा से टिकट के लिए जमकर मेहनत कर रहे है।
यह भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बजा ‘महाराज’ का डंका, जानिए कौन हैं ये
लोरमी में बीते दिनों हुए भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में मरकाम ने भाजपा के संगठन मंत्री पवन साय और अन्य संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात कर अपनें मन की बात रखी थी। तुलसीदास मरकाम की माने तो केवल समाज सेवा करने के लिए विधायक बनना चाहते है। वहीं तुलसीदास मरकाम यह भी दावा कर रहे है कि संगठन द्वारा विधायक प्रत्याशी के रूप में यदि रामानुजगंज से टिकट मिलता है तो इलाके में सेवा करने के लिए एक सेवक के रूप में कार्य करेंगे।
उन्होंने ये भी कहा कि रामानुजगंज क्षेत्र की जनता उन्हे विधानसभा चुनाव लड़ने की लगातार मांग कर रही है। वहां के लोग उन्हे जन्म से जान रहे हैं। ऐसे में उनकी ओर से ये मांग उठी है। तहसीलदार टीडी मरकाम कहते है कि यदि उन्हे बीजेपी से टिकट मिलेगी तो वो चुनावी रण में उतरने के लिए विचार करेंगे।
यह भी पढ़ें : महिला कांग्रेस की बैठक में भरवाया गया फॉर्म, पूछी गई जाति-उप जाति, नाराज होकर निकलीं ये पूर्व विधायक
बता दें कि 2013 में विधानसभा चुनाव के दौरान दौरान लोरमी में पदस्थ तहसीलदार तुलसीदास मरकाम की पत्नी प्रभात बेला मरकाम रामानुजगंज से स्वाभिमान मंच के बैनर तले चुनाव लड़ चुकी हैं। उन्हें उस विधानसभा चुनाव में लगभग 10 हजार वोट भी मिले थे। पत्नी बेला मरकाम वर्तमान में छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी भाजपा के साथ मिल कर प्रदेश में कार्य कर रही है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


