हत्या को खुदकुशी बताने में जुटे थे मां-बेटे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या को खुदकुशी बताने में जुटे थे मां-बेटे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या को खुदकुशी बताने में जुटे थे मां-बेटे, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: August 13, 2017 8:29 am IST

 

जांजगीर-चांपा की सक्ती पुलिस ने एक महिला की हत्या का खुलासा करते हुए मृतका के पति और सास को गिरफ्तार किया है, वारदात 5 अगस्त की शाम की है, जब मृतका रामकुमारी के पति लक्ष्मीनारायण ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है, लेकिन पुलिस जब मौके पर पहुंची तो लाश खटिया पर पड़ी थी, लिहाजा पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू की तो खुलासा हुआ कि दहेज प्रताड़ना के चलते पति लक्ष्मीनारायण और सास ने मिलकर, राजकुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी, और उसे खुदकुशी का रंग देने की कोशिश की ।

 


लेखक के बारे में