मध्यप्रदेश सरकार ने 13 IAS अधिकारियों के किए तबादले
मध्यप्रदेश सरकार ने 13 IAS अधिकारियों के किए तबादले
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने नए साल की शुरूआत में ही 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले जारी कर दिए। राज्य शासन ने आदेश जारी करते हुए अनुसूचित जाति वित्त एंव विकास, परिवहन, नगरीय विकास एवं आवास, जेल तथा मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग सहित कई विभागों से अधिकारियों के तबादले जारी किए है।
स्कूल बस से पहले मौत बनकर आई कार, दो बच्चियों को रौंदा
विनोद कुमार को प्रबंध संचालक अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास विभाग, मलय श्रीवास्तव को परिवहन विभाग का प्रमुख सचिव, विवेक अग्रवाल को नगरीय विकास एवं आवास, व्ही सी सेमवाल को जेल तथा मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग, रजनीश कुमार श्रीवास्तव को शहडोल संभाग का कमिश्नर, राजीव चंद्र दुबे को मध्यप्रदेश राज्य भण्डार गृह निगम और पतिराम कतरौलिया को उज्जैन संभाग के अपर आयुक्त राजस्व के तौर पर नियुक्त किया है। नए साल में जारी किए गए इन तबादलों के पिछे कुछ लोग इस साल के अंत में होने वाले चुनावों को भी एक वजह मान रहे है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


