महाराष्ट्र : ठाणे में हुक्का पार्लर पर छापेमारी, 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Ads

महाराष्ट्र : ठाणे में हुक्का पार्लर पर छापेमारी, 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

  •  
  • Publish Date - November 27, 2020 / 12:11 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

ठाणे, 27 नवंबर (भाषा) पुलिस ने ठाणे के भिवंडी इलाके के कमाठघर स्थित एक हुक्का पार्लर पर छापेमारी करने के बाद, 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को तड़के पकड़े गए आरोपियों में पार्लर के दो मालिक, एक प्रबंधक और दो वेटर भी शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (सीओपीटीए) और आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है।

भाषा शफीक मनीषा

मनीषा