महाराष्ट्र: ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 279 नए मामले, दो और मरीजों की मौत

Ads

महाराष्ट्र: ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 279 नए मामले, दो और मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 14, 2021 / 05:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

ठाणे,14 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 279 नए मामले सामने आए हैं, जिससे जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 2,57,391 हो गए हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शनिवार को संक्रमण से दो मरीजों की मौत हो गई, जिससे जिले में संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 6,200 हो गई।

जिले में संक्रमण से मृत्यु दर 2.41 प्रतिशत है। अब तक यहां 2,47,913 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जिससे संक्रमण से स्वस्थ्य होने की दर 96.32 प्रतिशत हो गई है। जिले में 3,278 संक्रमित मरीज उपचाराधीन हैं।

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी जिले पालघर में संक्रमण के अब तक 45,491 मामले सामने आए हैं और 1,200 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

भाषा

शोभना प्रशांत

प्रशांत