महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 314 नए मामले, पांच और लोगों की मौत

Ads

महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 314 नए मामले, पांच और लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 4, 2021 / 04:41 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), चार फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 314 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमण के मामले बढ़कर 2,54,642 हो गए।

अधिकारी ने बताया कि वायरस से पांच और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 6,165 हो गई। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.42 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि कुल 2,45,281 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही जिले में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.32 प्रतिशत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि जिले में अभी 3,196 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण को इलाज चल रहा है।

इस बीच, पालघर जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि पालघर में अभी तक कोविड-19 के कुल 45,259 मामले सामने आए हैं और वायरस से 1,198 लोगों की मौत हुई है।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना