Reported By: Jitendra Thawait
,Bilaspur Dog Funeral Controversy || Image- AI Generated File
बिलासपुर: तोरवा स्थित रेलवे मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते के दाह संस्कार को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इलाके के लोगों ने सामुदायिक मुक्तिधाम में पालतू जानवर का अंतिम संस्कार किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। (Bilaspur Dog Funeral Controversy) बताया जा रहा है कि शनिवार को एक परिवार अपने पालतू कुत्ते के अंतिम संस्कार के लिए तोरवा स्थित रेलवे मुक्तिधाम पहुंचा। यहां कुत्ते को इंसानों की तरह चिता पर रखकर उसका दाह संस्कार किया गया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय नागरिक मुक्तिधाम पहुंच गए और इसका विरोध शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि सार्वजनिक मुक्तिधाम में पैसे लेकर पालतू कुत्तों का दाह संस्कार कराया जा रहा है, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक मुक्तिधाम का उपयोग केवल मानव शवों के अंतिम संस्कार के लिए किया जाना चाहिए। (Bilaspur Dog Funeral Controversy) उन्होंने इस मामले की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
कम निवेश के बावजूद पैरा खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं पैरा खिलाड़ी: शरद कुमार
निर्यातकों के लिए ब्याज सहायता योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निभाएगा एक्जिम बैंक: डीजीएफटी
भारत की अरिहा पंगंबम ने एरोबिक जिम्नास्टिक्स एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता
कांग्रेस, राकांपा (शप) ने भाजपा एवं संघ पर ‘जेन-जी’ को लेकर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया
रालोद के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा