महाराष्ट्र: नागपुर में कोविड-19 के 4,108 नए मामले, 60 और लोगों की मौत

महाराष्ट्र: नागपुर में कोविड-19 के 4,108 नए मामले, 60 और लोगों की मौत

महाराष्ट्र: नागपुर में कोविड-19 के 4,108 नए मामले, 60 और लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: April 2, 2021 12:56 pm IST

नागपुर, दो अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के नागपुर जिले में शुक्रवार को कोविड-19 के 4,108 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या यहां बढ़कर 2,33,776 हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि 60 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या यहां बढ़कर 5,218 हो गई। उन्होंने बताया कि अब तक नागपुर शहर में संक्रमण की वजह से 3,310 मरीजों की मौत हो चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि दिन में अस्पताल से 3,214 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,87,751 हो गई। जिले में अब 40,807 मरीजों का उपचार चल रहा है।

भाषा स्नेहा दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में