महाराष्ट्र: जालना में एसीबी ने सरपंच को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया

Ads

महाराष्ट्र: जालना में एसीबी ने सरपंच को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया

  •  
  • Publish Date - November 6, 2020 / 01:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

जालना, छह नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र में जालना जिले के एक गांव के सरपंच को शुक्रवार को लंबित बिलों के भुगतान के लिए एक ठेकेदार से रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि एसीबी ने शिकायत मिलने के बाद भोकरदन तहसील के धावड़ा गांव के बेलप्पा जनार्दन अप्पा पिसोल (58) को ठेकेदार से 24,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

भाषा

शुभांशि Shubhansi देवेंद्र

देवेंद्र