महाराष्ट्र: जानलेवा हमले में बाल-बाल बचा व्यापारी, हमलावर फरार
महाराष्ट्र: जानलेवा हमले में बाल-बाल बचा व्यापारी, हमलावर फरार
पालघर, 29 जून (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में दो अज्ञात व्यक्तियों ने एक व्यापारी पर गोली चलाई लेकिन वह घायल होने से बच गया।
पुलिस प्रवक्ता सचिन नवदकर ने मंगलवार को बताया कि एक फैक्टरी के संचालक राजेश गुडे (32) पर सोमवार रात साढ़े आठ बजे दो पहिया वाहन पर सवार दो लोगों ने नजदीक से जानलेवा हमला किया।
नवदकर ने कहा, “गुडे झुक गया और उसे चोट नहीं आई। भादसं और हथियार अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।”
भाषा यश उमा
उमा

Facebook


