अकोला (महाराष्ट्र), 10 अप्रैल (भाषा) अकोला स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कैंसर के एक मरीज ने शनिवार दोपहर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
अस्पताल की डीन मीनाक्षी गजभिये ने बताया कि मरीज वार्ड नंबर 10 में भर्ती था, वहीं उसने ग्लूकोज चढ़ाने वाले ट्यूब से अपना गला घोंट कर आत्महत्या कर ली।
भाषा अर्पणा माधव
माधव