महाराष्ट्र: फोन पर तीन तलाक देने पर व्यक्ति पर मामला दर्ज

Ads

महाराष्ट्र: फोन पर तीन तलाक देने पर व्यक्ति पर मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - November 23, 2020 / 04:54 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

पुणे, 23 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक महिला ने कथित तौर पर फोन पर तलाक दिए जाने के मामले में अपने 32 वर्षीय पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला पहले नौकरी करने दुबई गई थी और हाल ही में अहमदनगर आई थी।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई में रहने वाले महिला के पति ने 20 नवंबर को उसे फोन किया और बताया कि वह उसके साथ संबंध नहीं रखना नहीं चाहता और उसके साथ रहना भी नहीं चाहता।

अधिकारी ने कहा, “व्यक्ति ने कथित तौर पर उसे फोन पर तलाक दे दिया।”

पीड़ित महिला ने अहमदनगर में भिंगर कैंप पुलिस थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद शनिवार को आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।

आरोपी के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह के अधिकारों के संरक्षण) अधिनियम 2019 के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसके अनुसार तात्कालिक ‘तीन तलाक’ पर प्रतिबंध है।

पुलिस ने कहा कि महिला (31) ने ब्यूटी पार्लर संबंधित कोई कोर्स किया था और वह मुंबई में काम करती थी। बाद में महिला दुबई चली गई थी और हाल ही में अहमदनगर लौटी थी जहां उसका फ्लैट है।

दंपति की तीन साल की एक बेटी भी है।

भाषा यश रंजन

रंजन