Energy Drinks Ban Order In Rajasthan : Red Bull, Sting समेत 8 एनर्जी ड्रिंक्स पर बड़ा एक्शन! सरकार ने बिक्री से लेकर ऑनलाइन डिलीवरी तक लगाई रोक

Ads

राजस्थान सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए Red Bull, Sting समेत 8 प्रमुख एनर्जी ड्रिंक ब्रांडों की बिक्री, स्टोरेज और प्रचार-प्रसार पर रोक लगा दी है। ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स पर भी यह प्रतिबंध लागू होगा। कार्रवाई के दौरान 5 लाख से अधिक बोतलें जब्त की गई हैं।

  •  
  • Publish Date - July 12, 2026 / 10:35 AM IST,
    Updated On - July 12, 2026 / 10:41 AM IST

Energy Drinks Ban Order In Rajasthan

HIGHLIGHTS
  • सरकार ने युवाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए लिया बड़ा फैसला।
  • भ्रामक विज्ञापनों और स्वास्थ्य संबंधी दावों पर हुई कार्रवाई।
  • विशेषज्ञों ने अधिक कैफीन और शुगर को स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक बताया।

जयपुर :Energy Drinks Ban Order In Rajasthan  राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने युवाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने प्रदेश में रेड बुल और स्टिंग समेत आठ प्रमुख ब्रांड जिनमें रेड बुल, स्टिंग, हेल एनर्जी, कैंपा एनर्जी, मॉन्स्टर एनर्जी, आफ्टर शॉक, ट्रॉपिकाना और एड्रेनालिन रश शामिल हैं उनकी बिक्री, स्टोरेज और उनके प्रचार-प्रसार पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। खास बात यह है कि दुकानों के साथ-साथ यह प्रतिबंध सभी ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स पर भी पूरी तरह लागू होगा।

5 लाख से अधिक बोतलें जब्त

इस आदेश के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने एक हफ्ते में राज्य के 25 से अधिक शहरों में छापेमारी कर इन एनर्जी ड्रिंक्स की 5 लाख से अधिक बोतलें जब्त की हैं और दुकानदारों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला और अन्य अधिकारियों के अनुसार, कई कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स को लेकर “शरीर और मन को स्फूर्ति प्रदान करता है” या “तुरंत ऊर्जा बढ़ाता है” जैसे भ्रामक दावे कर रही थीं, जिनका कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

कैफीन की मात्रा काफी ज्यादा

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के नियमों के तहत ऐसे दावों को भ्रामक प्रचार माना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इन ड्रिंक्स में कैफीन, बहुत भारी मात्रा में शुगर, विटामिन-बी और टॉरिन जैसे उत्तेजक तत्व होते हैं, जो दिमाग को सिर्फ कुछ समय के लिए सक्रिय करते हैं और थकान मिटने का झूठा एहसास कराते हैं। इसका लंबे समय तक सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है, खासकर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए यह बिल्कुल सुरक्षित नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें :

किन एनर्जी ड्रिंक्स पर प्रतिबंध लगाया गया है?

Red Bull, Sting, Hell Energy, Campa Energy, Monster Energy, After Shock, Tropicana और Adrenaline Rush सहित 8 ब्रांडों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

क्या ऑनलाइन बिक्री भी बंद रहेगी?

हां, सरकार ने इन एनर्जी ड्रिंक्स की ऑनलाइन डिलीवरी और बिक्री पर भी रोक लगा दी है।

सरकार ने यह फैसला क्यों लिया?

सरकार के अनुसार, इन उत्पादों के प्रचार में भ्रामक दावे किए जा रहे थे और इनमें अधिक कैफीन व शुगर होने के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, विशेषकर बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर।