Jammu Kashmir Cloudburst: जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से भारी तबाही, मलबे में दबीं गाड़ियां...घरों और होटलों में घुसा सैलाब, सामने आया वीडियो /Photo Creadit: X
Jammu Kashmir Cloudburst: देश के कई राज्यों में इन दिनों भारी बारिश ने जन जीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। वहीं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में शनिवार को बादल फटने से भारी तबाही मच गई है। अचानक बाढ़ आने के बाद घर कई होटल और मकान जलमग्न हो गए। बताया जा रहा है कि बाढ़ का पानी होटलों और घरों तक में घुस गया। खेतों में पानी घुसने से किसानों को काफी नुकसान होने का अंदेशा है। इससे पहले डोडा में भी बादल फटा था, जिससे काफी तबाही मची थी। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Jammu Kashmir Cloudburst अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग (Anantnag News) जिले के पहलगाम में अवूरा और देहवाथु के जंगल क्षेत्रों में शनिवार को अचानक तेज बारिश हुई, जो संभवतः स्थानीय स्तर पर बादल फटने के कारण हुई। उन्होंने बताया कि बादल फटने के कारण अवूरा में एक नाले में अचानक बाढ़ आ गई और उफनते हुए पानी के कारण कम से कम छह होटल जलमग्न हो गए, जिसके बाद पर्यटकों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कई मकान भी प्रभावित हुए हैं।
Several hotels and houses were inundated in Jammu and Kashmir's Pahalgam on Saturday after a cloudburst triggered flash floods in a stream. There was no report of any loss of life or injuries. pic.twitter.com/E3N4BOnwWi
— Swaraj Srivastava (@SwarajAjad) July 12, 2026
Jammu Kashmir Cloudburst अधिकारियों ने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से नदी-नालों और जलधाराओं के किनारे पर नहीं जाने की अपील की है।
Cloudburst triggers flash floods in Pahalgam
पहलगाम में बादल फटने से भारी तबाही, मलबे में दबीं गाड़ियां और होटलों में घुसा सैलाब #Pahalgam #Cloudburst #JammuAndKashmir #Monsoon #HeavyRain #FlashFlood #WeatherAlert pic.twitter.com/oD3Q3TbY7G
— Ved Anand Shukla (@Ved_Shukla28) July 12, 2026
मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा शामिल हैं।
मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में मूसलाधार वर्षा की आशंका व्यक्त की है। इनमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, अरुणाचल प्रदेश,… pic.twitter.com/qzfAT5zv8E
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) July 12, 2026
ये भी पढ़ें