महाराष्ट्र: पुणे में कूड़ा संयंत्र में आग लगी

Ads

महाराष्ट्र: पुणे में कूड़ा संयंत्र में आग लगी

  •  
  • Publish Date - January 23, 2021 / 05:18 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

पुणे (महाराष्ट्र), 23 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र में यहां हादप्सर इलाके में स्थित एक औद्योगिक क्षेत्र के कूड़ा संयंत्र में शनिवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रामटेकड़ी औद्योगिक इलाके में मौके पर दमकल की कम से कम 10 गाड़ियां भेजी गई हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें इस संबंध में रात करीब आठ बजे सूचना मिली। आग बुझाने के लिए करीब नौ-दस दमकल वाहन भेजे गये हैं। ’’

भाषा सुभाष मनीषा

मनीषा