INDIA Alliance Meeting News/Image Credit: File Photo
INDIA Alliance Meeting News: नई दिल्ली: दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में सोमवार को इंडिया ब्लॉक की 7वीं मीटिंग होने वाली है, लेकिन इससे पहले ही इंडिया ब्लॉक में बिखराव शुरू हो गया है। आप और DMK ने बैठक से दूरी बना ली है, वहीं CPIM और JMM ने भी कांग्रेस से खुलकर नाराजगी जताई है। शनिवार को CPIM के महासचिव एमए बेदी ने मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र में लिखा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने लगातार प्रचार किया कि CPIM और बीजेपी के बीच कोई अंदरुनी डील हुई है। राहुल ने केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई की मांग की जिससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा और LDF की हार हुई वहीं UDF जीत गई।
उधर राज्यसभा चुनाव को लेकर JMM और काग्रेस के बीच भी तकरार खुलकर सामने आ गई है। (INDIA Alliance Meeting News) सीएम हेमंत सोरेन ने कांग्रेस से नाराजगी जताई कि बिना JMM से सलाह लिए कांगेस ने राज्यसभा के अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया। इसलिए अब JMM भी दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगी। दरअसल 18 जून को झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। दूसरी तरफ DMK इस बात से बेहद खफा है कि विधानसभा चुनाव साथ लड़ने के बाद भी कांग्रेस ने TVK को सरकार बनाने के लिए समर्थन दे दिया।
INDIA Alliance Meeting News: DMK मुख्यालय से जारी पत्र के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी के धोखे से DMK कार्यकर्ताओं की भावनाएं बुरी तरह आहत हुई हैं उनकी भावनाओं का आदर करते हुए पार्टी 8 जून को दिल्ली में होने वाली इंडिया ब्लॉक की बैठक में हिस्सा नहीं लेगी। DMK उस किसी भी बैठक में शामिल नहीं होगी जिसमें कांग्रेस भाग ले रही हो।
इंडिया ब्लॉक में जारी इस कलह पर बीजेपी को चुटकी लेने का मौका मिल गया है। (INDIA Alliance Meeting News) सत्ता पक्ष और विपक्ष में बयानबाजी तेज है।
INDIA Alliance Meeting News: DMK, CPIM और JMM की नाराजगी ने कांग्रेस के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है। हालांकि सहयोगी दलों को मनाने की कोशिशें कांग्रेस ने तेज कर दी हैं। कांग्रेस इस बता का भरोसा दे रही है कि बैठक में आपसी मतभेदों को दूर कर लिया जाएगा। हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा कि 8 जून से पहले इंडिया ब्लॉक अपने भरोसेमंद साथियों को मनाने में कामयाब हो पाता है या इंडिया ब्लॉक की दरार और गहरी होने वाली है।
इन्हे भी पढ़ें:-