महाराष्ट्र: ठाणे के एक निजी हॉल में लगी आग, कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र: ठाणे के एक निजी हॉल में लगी आग, कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र: ठाणे के एक निजी हॉल में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: January 20, 2021 7:30 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र) 20 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मंगलवार देर रात धार्मिक सभा करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एक निजी ‘हॉल’ में आग लग गई।

ठाणे नागरिक निकाय के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि मंगलवार देर रात सवा बारह बजे पंचपखाड़ी इलाके में एक निजी ‘हॉल’ में आग लग गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पाने में देर रात करीब ढाई बज गए। आग से परिसर पूरी तरह तबाह हो गया है।

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

भाषा निहारिका पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में