आंतरिक मतभेदों के चलते गिर जाएगी महाराष्ट्र सरकार: भाजपा नेता
आंतरिक मतभेदों के चलते गिर जाएगी महाराष्ट्र सरकार: भाजपा नेता
नांदेड़, 29 नवंबर (भाषा) भाजपा नेता प्रवीण दारेकर ने रविवार को यहां कहा कि शिवसेना नीत महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार गिर जाएगी क्योंकि इस गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच समन्वय का अभाव है और इसके बाद उनकी पार्टी की सरकार सत्ता में आएगी।
दारेकर ने कहा कि चुनावों (एक दिसंबर को राज्य विधान परिषद के पांच स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव ) के बाद यह सरकार इन मुद्दों (गठबंधन साझेदारों के बीच समन्वय के अभाव) के चलते संकट का सामना करेगी।
महाराष्ट्र विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष दारेकर ने मध्यावधि चुनाव की संभावना के बारे में पूछे जाने पर कहा, ”इस सरकार के गिर जाने के बाद, भाजपा अपनी सरकार बनाएगी, लेकिन हम यह नहीं बताएंगे कि किसके साथ। भाजपा का कोई भी विधायक एमवीए गठबंधन के सहयोगियों के साथ नहीं जाएगा।”
महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे नीत एमवीए सरकार में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस घटक दल हैं।
भाषा जोहेब दिलीप
दिलीप

Facebook


