महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 68,631 मामले; 503 की मौत

महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 68,631 मामले; 503 की मौत

महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 68,631 मामले; 503 की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: April 18, 2021 4:07 pm IST

मुंबई, 18 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 68,631 मामले आये वहीं 503 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

इसके साथ राज्य में अब तक संक्रमितों की संख्या 38,39,338 हो गयी है वहीं मृतकों की संख्या 60,473 पहुंच गयी।

महाराष्ट्र में इस समय 6,70,388 संक्रमित उपचार करा रहे हैं।

मुंबई शहर में संक्रमण के 8,468 नये मामले आये वहीं 53 लोगों की मौत हो गयी। शहर में संक्रमितों की कुल संख्या 5,79,486 हो गयी है, वहीं मृतक संख्या 12,354 पहुंच गयी है।

भाषा वैभव नरेश

नरेश


लेखक के बारे में