महाराष्ट्र: मीरा भायंदर में मॉल और बाजार सोमवार से खोले जा सकेंगे
महाराष्ट्र: मीरा भायंदर में मॉल और बाजार सोमवार से खोले जा सकेंगे
ठाणे, छह सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा भायंदर निकाय क्षेत्र में मॉल और बाजार सोमवार से खोले जा सकते हैं।
नगर निगम आयुक्त विजय राठौड़ की ओर से रविवार को जारी एक आदेश के अनुसार यह अनुमति दी गई है।
‘मिशन बिगिन अगेन’ के तहत चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन के प्रतिबंधों में ढील दिए जाने संबंधी आदेश मीरा भायंदर नगर निगम के उन क्षेत्रों के लिए है, जो निषिद्ध श्रेणी में नहीं हैं।
एक अधिकारी ने कहा, “बाजार सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक खोले जा सकते हैं। सिनेमा फूड कोर्ट और रेस्तरां नहीं खोले जाएंगे। फूड कोर्ट से खाना ले जाने की सुविधा चालू रहेगी। सामाजिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा।”
भाषा यश दिलीप
दिलीप

Facebook


